बरखेड़ा कस्बे में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद विभाग की टीम ने सुरक्षा पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि लैब बिना लाइसेंस और बिना किसी योग्य पैथोलॉजिस्ट के चलाई जा रही थी।
बरखेड़ा सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक गंगवार ने बताया कि जांच के दौरान मेडिकल नियमों का खुला उल्लंघन मिला। लैब में योग्य तकनीकी स्टाफ भी मौजूद नहीं था।
स्वास्थ्य विभाग को बरखेड़ा कस्बे में ऐसी ही करीब आधा दर्जन और अवैध लैबों की शिकायतें मिली हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन पर भी जल्द कार्यवाही की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन लैबों से गरीब मरीजों को गलत रिपोर्ट देकर उनका इलाज गलत दिशा में जा रहा था। विभाग की कार्रवाई के बाद कस्बे में अवैध रूप से चल रही लैबों पर शिकंजा कसने की उम्मीद जगी है।
डॉ. आलोक गंगवार ने बताया कि अवैध रूप से लैब चलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…
बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…
बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…
बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…