Advertisement

home

पूरनपुर में पीडीए पंचायत, सपा ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

पीलीभीत/पूरनपुर। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चल रहे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जन-जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को ग्राम पिपरिया संतोष में जन पंचायत एवं चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ ने की।
चौपाल में जुटे सैकड़ों ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों को समर्थन दिया।
जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा “आज देश में सामाजिक असमानता और आर्थिक विषमता चरम पर है। भाजपा सरकार ने पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और किसानों के अधिकार छीने हैं। समाजवादी पार्टी ही बाबा साहब आंबेडकर और डॉ. लोहिया के विचारों को ज़मीन पर उतार रही है।”

कार्यक्रम संयोजक राजकुमार राजू (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समाजवादी युवजन सभा) ने कहा कि भाजपा राज में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है।

वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने का आह्वान किया।

मंच पर सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’, पूर्व विधायक अरशद खां, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव, सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू, संजय यादव, ओम शर्मा, छविनाथ वर्मा, मीता सिंह, सूरज पाल, गौतम रामदयाल, रामकुमार राठौर, कल्याण सिंह सरोज, इस्लामुद्दीन, दन्नु यादव, दिनेश वर्मा, प्रशांत अवस्थी सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago