Advertisement

home

बरेली: ब्रेनवॉश कर भाई-बहन का कराया गया धर्मांतरण, छांगुर गैंग जैसा मामला, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में धर्मांतरण का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर चर्चित छांगुर गैंग की याद ताज़ा कर दी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो ब्रेनवॉश कर लोगों का जबरन धर्मांतरण करवा रहा था। पुलिस ने गिरोह के सरगना अब्दुल मजीद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पहचान सलमान आरिफ और फहीम के रूप में हुई है। तीनों को भुता इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह का नेटवर्क सिर्फ बरेली ही नहीं, बल्कि देश के कई हिस्सों तक फैला हुआ है।

बृजपाल और परिवार को बनाया गया शिकार

पुलिस जांच में पता चला है कि सुभाष नगर थाना क्षेत्र निवासी बृजपाल और उसके परिवार को इस गिरोह ने अपने जाल में फंसा लिया था। सबसे पहले बृजपाल का मानसिक रूप से ब्रेनवॉश कर उसकी शादी एक मुस्लिम युवती से कराई गई। इसके बाद उसकी बहन को भी फुसलाकर एक मुस्लिम युवक से निकाह कराया गया।

गिरोह के सदस्य लगातार संपर्क में रहकर परिवार को प्रभावित करते रहे और धीरे-धीरे उनके विचारों में बदलाव लाया गया। पुलिस का मानना है कि यह एक सुनियोजित साजिश थी, जिसके तहत कमजोर वर्ग या मानसिक रूप से असमंजस में पड़े परिवारों को निशाना बनाया जाता था।

एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई, और भी गिरफ्तारी संभव

एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में गुप्तचर इकाई इस मामले की कई दिनों से निगरानी कर रही थी। जानकारी मिलते ही दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गिरोह के राष्ट्रीय स्तर पर फैले नेटवर्क की पुष्टि हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन जांच में कई और नाम सामने आने की संभावना है। पुलिस गिरोह के अन्य साथियों और उनके काम करने के तरीकों का पता लगाने में जुटी हुई है।

धर्मांतरण पर सख्त पुलिस रुख

धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर पुलिस ने साफ किया है कि ऐसी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि जो भी लोग इस गिरोह से जुड़े पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

​मेड़ के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में तीन बीघा जमीन की मेड़ सीधी करने को लेकर…

2 hours ago

नशेड़ी ने महिला के सिर पर मारी कसी,​ सीएचसी में कराया भर्ती

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में शनिवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक…

3 hours ago

बी फार्मा के छात्र की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाहनगर गांव में 22 वर्षीय बी फार्मा छात्र मिथुन मौर्य…

3 hours ago

मेयर डॉ. उमेश गौतम को जान से मारने की मिली धमकी,FIR दर्ज

बरेली। उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल के अध्यक्ष और बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को…

13 hours ago

भाई दूज पर पत्नी को लेने गए युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

1 day ago

पीलीभीत में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

​ बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…

1 day ago