Advertisement

home

मैमोर गांव में गौ संवर्धन व संरक्षण को लेकर एल चौपाल का आयोजन

बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र के मैमोर गांव में राजू मौर्य के आवास पर गौ संवर्धन और संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु एक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज एस. सैनी रहे।

सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि गाय में सभी देवी-देवताओं का वास है, इसलिए हमारे धर्म में उसे माँ का स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि गौ संवर्धन और संरक्षण गोरक्षनाथ पीठाधीस्वर परम् आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी की प्राथमिक योजनाओं में शामिल है। उनका मानना है कि गाय का असली घर गौशाला नहीं, बल्कि किसान का घर होना चाहिए। उन्होंने बताया कि देश में साहीवाल, पार्थरकर और गिर जैसी नस्लें पाई जाती हैं, जिनसे दूध के साथ-साथ गोबर और गौमूत्र से जैविक खाद, ईंधन, गोबर गैस, पेंट, ईंटें और कीटनाशक तैयार कर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं।

सैनी ने कहा कि जैसे हम अपने बूढ़े माता-पिता को घर से बाहर नहीं निकालते, वैसे ही हमें उस गाय को भी त्यागना नहीं चाहिए, जिसके दूध पीकर हम बड़े हुए और जो हमारी आजीविका का साधन है।

इस अवसर पर गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री राजेश खुराना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी सचिन मक्कड़ सहित हरीश मौर्य, राधा किसान गंगवार, अशोक मौर्य, ओमप्रकाश, लाखन शर्मा आदि गौपालक मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

13 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

15 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

17 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

17 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

1 day ago