Advertisement

home

पीलीभीत में बड़ा हादसा: स्कूल वैन बिजली के पोल से टकराई, तीन बच्चे गंभीर घायल

पीलीभीत। जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक प्राइवेट स्कूल की वैन up26 aw 1225 अचानक सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे के समय वैन में कुल 14 बच्चे सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य बच्चों को भी प्राथमिक उपचार दिया गया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वैन चालक से पूछताछ की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन के अनुसार, जिले में बड़ी संख्या में स्कूली वाहन बिना फिटनेस और सुरक्षा मानकों के चल रहे हैं, जो बच्चों की जान को खतरे में डाल रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अनफिट स्कूल वैन और बसों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जिले में चल रहे सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Express views

Recent Posts

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

13 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

16 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

17 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

18 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

1 day ago