Advertisement

home

पीलीभीत में बड़ा हादसा: स्कूल वैन बिजली के पोल से टकराई, तीन बच्चे गंभीर घायल

पीलीभीत। जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक प्राइवेट स्कूल की वैन up26 aw 1225 अचानक सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे के समय वैन में कुल 14 बच्चे सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य बच्चों को भी प्राथमिक उपचार दिया गया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वैन चालक से पूछताछ की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन के अनुसार, जिले में बड़ी संख्या में स्कूली वाहन बिना फिटनेस और सुरक्षा मानकों के चल रहे हैं, जो बच्चों की जान को खतरे में डाल रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अनफिट स्कूल वैन और बसों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जिले में चल रहे सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Express views

Recent Posts

मेयर डॉ. उमेश गौतम को जान से मारने की मिली धमकी,FIR दर्ज

बरेली। उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल के अध्यक्ष और बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को…

11 hours ago

भाई दूज पर पत्नी को लेने गए युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

1 day ago

पीलीभीत में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

​ बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…

1 day ago

शराब के नशे में तालाब में डूबा चौकीदार! सुबह पानी में उतराता मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…

2 days ago

​तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा युवक, सीने पर पड़े पंजों के निशान

​बरखेड़ा। ससुराल आए एक युवक पर बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में किसी जंगली…

2 days ago

शराब पीने से रोकने पर लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के…

2 days ago