पीलीभीत।जिले के करेली थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बीसलपुर निवासी संजय मोटरसाइकिल पर विमला देवी और अशोका देवी को साथ लेकर बिलसंडा की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रास्ते मे पानी टंकी के सामने पहुंची, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई।
टक्कर लगते ही विमला देवी और अशोका देवी सड़क पर गिर गईं। उसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर लापरवाही से उन पर चढ़ गया, जिससे विमला देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घायलों की हालत गंभीर
हादसे में संजय और अशोका देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायलों को बिलसंडा सीएचसी पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…