बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के अनुबिस पुलिस चौकी के पास हाइवे पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया, जब सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। इंजन स्टार्ट करते ही ट्रक से धुआं और लपटें उठीं, जिससे चालक और हेल्पर मौके से जान बचाकर भाग निकले।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत हाइवे की एक लेन पर यातायात रोक दिया और फायर ब्रिगेड को बुलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान हाइवे पर लंबा जाम लग गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…