बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में युवती का पीछा कर उससे छेड़खानी करना दो युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे हाथ जोड़कर पछतावा जताते और भविष्य में ऐसी गलती न करने की कसम खाते दिखाई दे रहे हैं।
शिकायत पर तुरंत कार्रवाई
दरअसल, कैंट क्षेत्र निवासी युवती के पिता ने थाना पुलिस को तहरीर दी थी कि उनकी पुत्री से बाइक सवार दो युवक पीछा करते हुए छेड़खानी कर रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया।
बाइक से पीछा कर की थी हरकत
जांच में पता चला कि आरोपी आसिफ और शोएब, दोनों बदायूं जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना वाले दिन दोनों बाइक से युवती का पीछा कर रहे थे और रास्ते में छेड़छाड़ करने लगे। पुलिस ने बाइक को ट्रेस कर उनकी लोकेशन निकाली और दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद मांगी माफी
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली। थाने में पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध स्वीकार करते हुए हाथ जोड़कर कहा– “साहब, हमसे गलती हो गई। अब कभी ऐसी हरकत नहीं करेंगे। सभी लड़कियां हमारी बहन जैसी हैं।”सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…
बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…
बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…
बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…