Advertisement

home

पीलीभीत: चँदोई में धड़ल्ले से अवैध कॉलोनी की प्लॉटिंग जारी, प्रशासन मौन!

मोहित जौहरी@express views

पीलीभीत।जिले के ग्राम चँदोई में खुलेआम कॉलोनाइज़र नियम-कायदों को ठेंगा दिखाकर प्लॉटिंग कर रहे है। जानकारी के मुताबिक गाटा संख्या 88, 89, 90, 116 और 117 पर कॉलोनी विकसित की जा रही है, जबकि न तो कोई नक्शा पास है और न ही लेआउट की मंजूरी ली गई है।

सूत्रों के अनुसार, कॉलोनाइज़र ने धारा 80 के तहत खानापूर्ति तो की है, लेकिन कॉलोनी काटने की बाकी ज़रूरी औपचारिकताएँ पूरी तरह से दरकिनार कर दी गई हैं।

भविष्य में खरीदार फँस सकते हैं मुसीबत में

बिना अनुमति कॉलोनी विकसित होने से भविष्य में भू-खरीदारों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। न तो मकानों के लिए वैध सुविधा मिलेगी और न ही कानूनी मान्यता। पूर्व में ऐसी ही कई कॉलोनियों में इस तरह की परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ा है।

प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में

जिले में कई जगह इसी तरह अवैध प्लॉटिंग का कार्य हो रहा है मगर प्रशासन खामोश है? क्या अधिकारियों की मिलीभगत से ही यह खेल चल रहा है।

बीते दिनों जिलाधिकारी महोदय ने अवैध प्लॉटिंग पर निगरानी हेतु एंटी भू-माफिया टास्कफोर्स समिति की अहम बैठक कर सख्त निर्देध दिए थे। देखना ये होगा कि ये टास्क समिति जिले में चल रहीं अवैध प्लाटिंग में कोई हस्तक्षेप करेगी या नही।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago