पीलीभीत। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने ट्रैफिक सीओ विधि भूषण मौर्य और यातायात निरीक्षक राघवेंद्र सिंह की टीम के साथ मिलकर एक संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब 50 ऑटो और टेंपो पर कार्रवाई की गई।
अभियान में पाया गया कि कई ऑटो-टेंपो परमिट से अधिक सवारी ले जा रहे थे और ओवरलोडिंग कर रहे थे। एआरटीओ ने बताया कि विभाग को लगातार सड़क दुर्घटनाओं की शिकायतें मिल रही थीं, इसी को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे अवैध वाहनों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
एआरटीओ ने कहा कि सड़क सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को भी चाहिए कि वे नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करें।
रीलबाजों को सम्मानित करने वाले सफेदपोश भी मौन पीलीभीत।सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता, चंद लाइक्स…
बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी…
दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…
बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व सड़क…
बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…