Advertisement

home

गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला

पीलीभीत।बरखेड़ा।बुधवार को मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने कमेटी सदस्यों के साथ मेला प्रांगण में धूमधाम से गणेश पूजन और झंडी का विधिवत पूजन पंडित शिवम् मिश्रा द्वारा किया गया।

वही रात्रि 9 बजे प्रत्येक वर्ष की भांति प्राचीन ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला की 136 वीं वर्षगांठ पर दस दिवसीय मेला का उदघाटन क्षेत्रीय विधायक द्वारा लीला मंच पर फीता काटकर किया गया।  लीला मंचन के समय राधा कृष्ण के स्वरूप को तिलक लगाकर मेले का शुभारंभ किया।जो 5 सितंबर तक चलेगा।

उदघाटन के बाद अपने सम्बोधन में महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्ता नंद ने कहा कि योगी भगवान श्रीकृष्ण हमारे आदर्श प्रतीक है उनका अवतार अधर्म पर धर्म की विजय के लिये हुआ था। इसके साथी बरखेड़ा बरखेड़ा विधायक महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्ता नंद ने कहा कि उनके द्वारा पिछले वर्ष मिले में एक गेट बनवाने की घोषणा की गई थी जोकि जल्दी बनाकर तैयार हो जाएगा और उसे परसरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति लगेगी।

इसके साथ ही मिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार पांडे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेला मेल का होता है मेले में शांति और सौहार्द बनाए रखें मेले में तरह तरह के झूले दंगल का आयोजन चल रहा है जिनका शांति से आनंद लेऔर मेले में किसी प्रकार के भी अस्त्र शस्त्र एवं मादक पदार्थों का सेवन करके ना घूमें मेला कमेटी द्वारा विधायक महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्ता नंद,नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामविहारी भोजवाल व थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मंच से नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामविहारी भोजवाल,पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता,मेला अध्यक्ष ध्रुव कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों को फूल माला पहनाकर सम्मनित किया।
उदाघटन के अवसर पर मेला महामंत्री कैलाश मौर्य,राजू गंगवार,राजेन्द्र पाठक,दिलीप सक्सेना,सुधीर सक्सेना,मनोज सक्सेना, पवन सक्सेना,मनोज रस्तोगी,विमलेश कुमार,अमरजीत यादव,अभिषेक गोस्वामी सहित समस्त कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

जनता ने किया वोट का बहिष्कार, रोड नहीं तो वोट नहीं

बरेली। मोहल्ला मुरावपुरा की जनता ने किया वोट का बहिष्कार रोड नहीं तो वोट नहीं…

3 hours ago

रीलबाजी का खुमार: हाईवे पर धमाके और ओवरब्रिज पर डांस, धृतराष्ट्र बनी खाकी

रीलबाजों को सम्मानित करने वाले सफेदपोश भी मौन पीलीभीत।सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता, चंद लाइक्स…

10 hours ago

शादी में आई ढाई वर्षीय मासूम लापता, दो दिन से नहीं लगा सुराग, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी…

23 hours ago

बरेली में पुलिस मुठभेड़, हत्या के आरोपी समेत चार गिरफ्तार

दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…

1 day ago

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…

2 days ago

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

​ बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व  सड़क…

2 days ago