Advertisement

home

राष्ट्रीय खेल दिवस पर टाह पौटा प्राथमिक विद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

पीलीभीत।प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में आज राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. विभव सक्सेना ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में प्रतिवर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व और उपलब्धियों से अवगत कराया तथा खेलों से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

कैरम(बालिकाएं ):-
एकल वर्ग: झलक वर्मा विजेता, सोनी उपविजेता

युगल वर्ग: झलक वर्मा-प्रांशी विजेता, सोनी-जशोदा उपविजेता

कैरम (बालक):-

एकल वर्ग: ऋषभ विजेता, अतुल कुमार उपविजेता

युगल वर्ग: ऋषभ- कृष्णा विजेता, अतुल कुमार-कौशल उपविजेता

लूडो(बालक वर्ग):-धनुज कुमार विजेता, शिवा उपविजेता

(बालिका वर्ग):- पल्लवी विजेता, गुंजन उपविजेता

शतरंज:-
अतुल कुमार विजेता, ऋषभ उपविजेता

50 मीटर दौड़(बालिकाएं):- साधना देवी प्रथम, सोनी द्वितीय, चंदा तृतीय

(बालक): अतुल कुमार प्रथम, दीपक मौर्य द्वितीय, कृष्णा तृतीय

लंबी कूद(बालिकाएं):- सोनी प्रथम, सोनाक्षी द्वितीय, गुंजन तृतीय

(बालक):-ऋषभ प्रथम, कृष्णा द्वितीय, अनमोल तृतीय

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. विभव सक्सेना ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमती ममता देवी, श्रीमती अंजना शुक्ला और श्रीमती प्रगति धामी भी उपस्थित रहीं।

Express views

Recent Posts

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

8 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

18 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

20 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

22 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

22 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago