Advertisement

home

पीलीभीत: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद, गांधी स्टेडियम से सीएम योगी का लाइव प्रसारण देखा

पीलीभीत। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर गांधी स्टेडियम प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सजीव प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया, जिसे खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सुना और देखा।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार खिलाड़ियों को नौकरी के साथ-साथ प्रोत्साहन राशि भी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों की आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने हॉकी को राष्ट्रीय पहचान दिलाई। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले दिनों में गांधी स्टेडियम में एस्ट्रो टर्फ मैदान बनाया जाएगा और आधुनिक खेल सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। साथ ही हर गांव स्तर पर खेल मैदान तैयार किए जाने की योजना से स्कूली बच्चों और खिलाड़ियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जैसे खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर जिले के खिलाड़ी भी प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। वहीं ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार ने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है, इसलिए खिलाड़ियों को जी-जान से अभ्यास करना चाहिए।

इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने कहा कि पीलीभीत में भी गाजियाबाद और मेरठ जैसी खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर, सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के निजी सचिव चमकौर सिंह, वेटरेन्स क्रिकेट संघ के सचिव जगदीश सक्सेना, हॉकी संघ के सचिव जयप्रकाश सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बारिश के कारण गांधी स्टेडियम में जलभराव हो गया, जिस वजह से निर्धारित खेल प्रतियोगिताएं स्थगित करनी पड़ीं। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिताओं की नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

लाइव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी स्टेडियम में क्रिकेट प्रैक्टिस पिच, बास्केटबॉल कोर्ट और बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल का भी लोकार्पण किया। लोकार्पण के साथ ही उपस्थित खिलाड़ी और छात्राओं ने तालियों की गूंज के बीच खुशी का इजहार किया।

Express views

Recent Posts

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

9 hours ago

जर्जर विद्युत पोलों की हुई मरम्मत से टला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

​बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…

9 hours ago

हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप की टक्कर से महिला गंभीर घायल

​बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…

9 hours ago

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

1 day ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

1 day ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

1 day ago