बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सोहैल और तस्लीम के रूप में हुई है, जो सगे भाई बताए जा रहे हैं। दोनों दर्जनों लूट और छिनैती की घटनाओं में शामिल रहे हैं और पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है।
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, छिनैती में लूटे गए पीली धातु के कुण्डल, मोबाइल फोन, 4,580 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
क्षेत्राधिकारी मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि पुलिस लंबे समय से इन बदमाशों की तलाश में थी। दोनों की गिरफ्तारी से लूट-छिनैती की कई वारदातों का खुलासा हुआ है।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…