बरेली।थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव तिहाई दंतनगर में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गांव निवासी गणेश ने बताया कि परिवार का भतीजा भगवानदास हरियाणा से शराब लेकर आया था। शुक्रवार को गांव के ही विजयपाल की ट्यूबल पर 38 वर्षीय रामवीर, 55 वर्षीय सूरजपाल और भगवानदास ने शराब पी। इसके बाद रामवीर और सूरजपाल की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें बरेली के अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
तीसरे युवक भगवानदास की हालत भी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मृतक रामवीर के चार बच्चे हैं और पत्नी गुड्डू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूरजपाल की पत्नी भी शोकाकुल है।
परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
गांव के एक युवक ने आशंका जताई है कि शराब के चक्कर में उन्होंने पेट्रोल भी पी लिया था, जिससे उनकी मौत हुई। मृतक रामवीर और सूरजपाल खेती-बाड़ी करते थे, जबकि भगवानदास हरियाणा-पंजाब में मजदूरी करता था।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…