Advertisement

home

बरसात में गरीब किसान का मकान गिरा, मुआवजे की मांग।

बरेली। ब्लॉक खंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव सोरहा में एक गरीब किसान का मकान बारिश में भरभराकर गिर गया। गरीब किसान के मकान की घटना की जानकारी के लिए जब मीरगंज एसडीएम को फोन मिलाया तो उन्होंने फोन नहीं नहीं उठा। जानकारी के अनुसार सोहरा गांव निवासी लाल राम सागर का मकान बारिश होने के कारण उनका पुरा कच्चा मकान भरभराकर गिर गया।

जिसमें उनके घर में रखा खाने-पीने का सामान और कपड़े आदि चीजें खराब हो गई। जिससे उनका काफी रूपयों का नुकसान हो गया। गनीमत रही गरीब किसान लालाराम सागर उस समय अपने घर से बाहर खेत पर मजदूरी करने गए थे। नहीं तो मकान की छत गिरने से हादसे किसान के साथ बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। सूचना पर पहुंचे पड़ोसियों ने घर के अंदर दवा सामान बाहर निकाल। इसी तरह उनके घर के पड़ोस में रहने वाले सर्वेश का मकान की एक दीवार भी गिर गई।

गांव के प्रधान साकिर हुसैन अंसारी एवं प्रमुख समाजसेवी इस्लाम हुसैन अंसारी ने बताया कि शुक्रवार को तेज बारिश होने के कारण गरीब किसान लालाराम सागर का कच्चा मकान बारिश रुकने के बाद अचानक गिर गया। इस हादसे में परिवार का घरेलू सामान मलबे में दब गया। जिसको पड़ोसियों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। और बताया कि गरीब किसान लालाराम सागर के तीन बेटियां हैं जिनकी वह शादी कर चुके हैं वह अकेले ही कच्चे मकान में रहते थे। उन्होंने कई बार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फॉर्म भरा मगर उनका मकान नहीं बना।

गांव के ही प्रमुख समाजसेवी अफजाल अंसारी, इमरान अंसारी बताया कि शुक्रवार को बारिश में गरीब किसान लालाराम सागर का मकान का गिरने के बाद इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी 24 घंटे तक मीरगंज एसडीएम घटनास्थल पर मौका मुआयना करने नहीं पहुंची जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बुजुर्ग किसान के लिए आवास और मुआवजे की मांग की है। हल्का लेखपाल प्रेम राज राजपूत ने कहा कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।

Express views

Recent Posts

चेकिंग और चालान की शिकायत पर भड़के बरखेड़ा विधायक, बोले- बंद कराइए यह चालान, अनर्गल परेशान किया तो मुझसे बुरा कोई नहीं

पीलीभीत/बरखेड़ा। कस्बे में बुधवार शाम आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान उस…

1 hour ago

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

21 hours ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

21 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

21 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

23 hours ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

23 hours ago