Advertisement

home

जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, बैरक में फंदे से लटका मिला शव


बरेली। जिला जेल (सेंट्रल जेल-टू) में शनिवार सुबह एक बंदी का शव बैरक में फंदे से लटका मिला। मौत की खबर से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतक की पहचान 30 वर्षीय अंकित पुत्र अशोक निवासी गंगोल, थाना परतापुर, मेरठ के रूप में हुई है। अंकित छेड़खानी के एक मामले में जिला जेल में बंद था। शनिवार को बैरक के भीतर उसका शव फंदे पर लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही अंकित के परिजन बरेली पहुंचे। उसके चाचा जगस्वरूप, जो बसपा के मंडल अध्यक्ष हैं, ने आरोप लगाया कि अंकित पर छेड़खानी का झूठा केस दर्ज किया गया था। इसी से वह बेहद आहत था और उसने यह कदम उठाया।
बंदी की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जेल परिसर में गूंजती रहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। फिलहाल मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago