Advertisement

home

डिजिटल क्राप सर्वे कार्य के निरीक्षण हेतु फील्ड में जाएं अधिकारी : DM

बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज विकास विभाग की सी0एम0 डैशबोर्ड प्रगति की समीक्षा हुई।
▶️बैठक में जो योजनाएं बी ग्रेड में हैं उन्हें ए ग्रेड में लाने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए गए।
▶️पीएम सूर्यघर योजना में तीन योजनाएं हैं, जिसमें दो योजनाओं ए ग्रेड है तथा एक में बी ग्रेड है। फैमिली आईडी बी ग्रेड में, 15वें वित्त आयोग ग्राम विकास विभाग, 05वें राज्य वित्त आयोग ग्राम पंचायत, निपुण परीक्षा आंकलन में बी ग्रेड, पीडब्लूडी की नई सड़कों का निर्माण बी ग्रेड में है, जिसमें प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।
▶️डिजिटल क्राप सर्वे की प्रगति से प्रतिदिन अवगत कराया जाए। जिलाधिकारी द्वारा विगत दिनों में दिए गए निर्देशों के क्रम में डिजिटल सर्वे करने वालों के लंबित भुगतान की पत्रावली अभी तक ना उपलब्ध कराने पर गहरी नाराजगी जतायी तथा उप निदेशक कृषि को तुरंत प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
▶️डिजिटल क्राप सर्वे कार्य के निरीक्षण हेतु अधिकारी भी फील्ड में जाएं और ग्राउंड जीरो पर जाकर कार्य करें तथा फील्ड में जाकर वहां के निरीक्षण की फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराएं।
▶️एक करोड़ रुपए से ऊपर की लागत की निर्माणाधीन महत्वपूर्ण योजनाओं की भी समीक्षा की गयी और कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Express views

Recent Posts

शराब के नशे में तालाब में डूबा चौकीदार! सुबह पानी में उतराता मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…

10 hours ago

​तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा युवक, सीने पर पड़े पंजों के निशान

​बरखेड़ा। ससुराल आए एक युवक पर बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में किसी जंगली…

11 hours ago

शराब पीने से रोकने पर लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के…

12 hours ago

अतिरिक्त दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, लोहे की रॉड से हमला कर गला दबाने का प्रयास, चार के खिलाफ रिपोर्ट

बरखेड़ा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर लोहे…

12 hours ago

 एक किलो 519 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल एक स्कॉर्पियो भी बरामद

बरेली।आंवला थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अफीम…

12 hours ago

टीन शेड गिरने से तीन लोग घायल, 8 वर्षीय बालिका जिला अस्पताल रैफर

​ ​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव अमखेड़ा लखनऊ में गुरुवार शाम 6 बजे को एक…

12 hours ago