बरेली। फकतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गाँव अगरास में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दो बेटों ने अपने ही बुजुर्ग माता-पिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। सहारे की उम्र में दंपत्ति आज सड़क पर न्याय की आस लगाए भटक रहे हैं।
गाँव अगरास निवासी आशिक हुसैन ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके बेटे सज्जाद और शारिक ने शनिवार को उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद दोनों ने उन्हें और उनकी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया।
पीड़ित बुजुर्ग दंपत्ति का कहना है कि उनकी उम्र काफी अधिक हो चुकी है और उनका सहारा केवल एक मकान है। महेशपुरा क्षेत्र में 400 गज जमीन है जो चार बेटों में बराबर बंटी है। लेकिन दो बेटे उस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं और माता-पिता को घर में भी नहीं रहने दे रहे।
पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि बहू और बेटे मकान में उन्हें रहने नहीं दे रहे, जिसके चलते वे बेहद परेशान हैं और उनके पास कोई सहारा नहीं बचा है।
बुजुर्ग दंपत्ति की तहरीर पर पुलिस जाँच करने घर पहुँची, लेकिन दोनों आरोपी बेटे घर से फरार मिले। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।
इस घटना से गाँव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि सहारे की उम्र में माता-पिता को घर से निकालना कहाँ तक उचित है।
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…
बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…
बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…
बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…