पीलीभीत। जनपद में लगातार हो रही बारिश और विद्यालयों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूलों में 1 सितम्बर 2025 (सोमवार) को अवकाश घोषित कर दिया है।
लगातार बारिश के कारण कई विद्यालयों में जलभराव और रास्तों की समस्या उत्पन्न हो गई है।अतः बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
आदेश के अनुसार जनपद के सभी परिषदीय प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय, तथा सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेश पालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…
बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…
बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…
बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…