Advertisement

home

पीलीभीत: जलभराव की स्थिति गंभीर, मंत्री और डीएम ने किया ग्राउंड ज़ीरो का दौरा

पीलीभीत: लगातार हो रही बारिश के कारण पीलीभीत शहर जलमग्न हो गया है। पिछले तीन दिनों से शहर के अधिकांश इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री श्री संजय सिंह गंगवार और जिला अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने आज शहर का निरीक्षण किया।

दोनों अधिकारियों ने ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण किया। उनके साथ नगर पालिका, नगर अभियंता और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर समस्या की जानकारी ली और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

डीएम और मंत्री जी ने नगर पालिका और ईओ को सख्त निर्देश दिए हैं कि जलभराव की समस्या को शीघ्रता से हल किया जाए। साथ ही, एडीएम भी इस अभियान में सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं।
पीलीभीत के सांसद श्री जितिन प्रसाद भी हालात पर करीबी निगरानी बनाए हुए हैं और लगातार फीडबैक ले रहे हैं।

Express views

Recent Posts

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

12 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

14 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

15 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

16 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

1 day ago