Advertisement

home

बरेली: युवक ने मुख्यमंत्री पर किया आपत्तिजनक कमेंट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक स्टेटस पोस्ट करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने व्हाट्सएप पर विवादित और धार्मिक उन्माद फैलाने वाला मैसेज डाला, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी अभद्र टिप्पणी की गई थी।

आरोपी की पहचान जोगी नवादा निवासी राशिद पुत्र इकरार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राशिद ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा – “इंशा अल्लाह एक दिन पूरी दुनिया में इस्लाम होगा”, और साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।

सोशल मीडिया पर स्टेटस वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। बारादरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवक के खिलाफ आईटी एक्ट और धार्मिक भावना भड़काने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है, और आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने यह पोस्ट किन उद्देश्यों से किया।

एसपी सिटी ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून अपने तरीके से कार्रवाई करेगा।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago