Advertisement

home

पीलीभीत में अतिवृष्टि से बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट

पीलीभीत।भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र लखनऊ के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अतिवृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। पिछले 24 घंटे में जनपद में 135 मिमी तथा सोमवार सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक 58 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वनवसा बैराज से 1,73,610 क्यूसेक तथा देवहा नदी में 36,801 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं दूनी बैराज से भी लगभग 45,000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की संभावना जताई गई है।

देवहा और शारदा नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन ने लेखपालों, राजस्व निरीक्षकों, ग्राम प्रधानों और बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

अपर जिलाधिकारी ऋतु पूनिया ने बताया कि जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेट और खाद्यान्न वितरण की कार्यवाही शुरू कर दी है। जिले में 34 बाढ़ राहत शरणालय, 32 बाढ़ चौकियां, 42 नावें, 90 गोताखोर और 67 नाविक अलर्ट कर दिए गए हैं। पशुओं के लिए भूसा-चारे की व्यवस्था भी की गई है। स्वास्थ्य विभाग की 12 मेडिकल टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पीलीभीत सदर के मोहल्ला अशोक कालोनी, सुनगढ़ी, तुलामरा, गगोत्री पुरम कालोनी, शेर मोहम्मद व ऑफिसर कालोनी समेत कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। ग्राम उझैनिया के मजरा सेमरखेड़ा का संपर्क मार्ग कट गया है। तहसील कलीनगर के गांव बंदरबोझ, बूंदीभूड़, नौजल्हा नकटहा और महाराजपुर में भी आबादी के भीतर पानी भर गया है।

बाढ़ कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित किए जा रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व बाढ़ खंड पूरनपुर सहित सभी तहसीलों में कंट्रोल रूम सक्रिय हैं। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी समस्या के लिए निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

हेल्प लाइन नम्बर:-

जिला आपदा कंट्रोल रूम (कलेक्ट्रेट) – 05882-254116

बाढ़ खंड पूरनपुर – 05882-253361, 9259826640

उप जिलाधिकारी सदर – 05882-255959, 9454415862

उप जिलाधिकारी पूरनपुर – 05880-262022, 9454415864

उप जिलाधिकारी कलीनगर – 05880-297297, 9454415865

उप जिलाधिकारी बीसलपुर – 05881-297054, 94544415863

उप जिलाधिकारी अमरिया – 05882-297290, 9454415872

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सतर्क रहें, सुरक्षित स्थानों पर जाएं और सरकारी अलर्ट का पालन करें।

Express views

Recent Posts

अतिरिक्त दहेज के लालच में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, SP के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज।

बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के गांव अर्सिया बोझ निवासी ईश्वरबती ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना…

46 mins ago

डोली के चार महीने बाद उठी अर्थी, दहेज हत्या का आरोप

​बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिंधौरा बिंदुआ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में…

1 day ago

पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश दबोचे

 चोरी का 60 लीटर डीजल, अवैध तमंचा, चाकू व कार बरामद बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस…

2 days ago

मोबाइल लौटे-उम्मीद भी,455 गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को मिले

बरेली।मोबाइल खो जाए तो लोगों को अक्सर उम्मीद नहीं रहती कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन…

2 days ago

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने ई रिक्शा को मारी टक्कर,ईरिक्शा के परखच्चे उड़े,दो वर्षीय मासूम सहित चार घायल

पीलीभीत।बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर अर्सिया बोझ गांव के पास…

2 days ago

बरेली में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर

दोनों चालकों की मौत, एक गंभीर घायल, सेब और बैटरी से लदे थे ट्रक बरेली।बिथरी…

2 days ago