Advertisement

home

लगातार अधिक तेज बारिश होने के कारण तीन मकान गिरे।

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव सोरहा में आज सुबह बरसात होने के कारण एक पक्के मकान का लिटर और दो कच्चे मकान की छत गिर गई।

जानकारी के अनुसार रंजीत पुत्र गट्टूमल के पक्के मकान की छत गिर गई। पक्के मकान की छत के नीचे सो रहे पति-पत्नी और बच्चे बाल बाल बच्चे। इसी तरह सोरहा गांव की दूसरी घटना में कल रात लाल सिंह मौर्य पुत्र बुद्ध सेन मौर्य का पुस्तैनी कच्चा मकान गिर गया। उस समय लाल सिंह मौर्य अपनी पत्नी का बच्चों के साथ कच्चे मकान की छत के नीचे सो रहे थे। और उसी कच्चे मकान की छत के नीचे उनकी भैंस और बछीया बंधे थे। जिसमें भैंस और बछीया घायल हो गई, गनीमत रही कि पति पत्नी औऱ बच्चे बच गए। तिसरी घटना में सांवरी पत्नी स्वर्गीय शौकत अली की कच्चे मकान की खपरैल गिर गई जिससे घर में रखा संदूक, चारपाई और खाने पीने का सामान सब खराब हो गया। और घर में रखी अन्य चीजों का भी काफी नुकसान हो गया।

इन तीनों घटनाओं की जानकारी जैसे ही गांव के ग्राम प्रधान साकिर हुसैन अंसारी एवं सोरहा गांव के प्रमुख समाज सेबी इस्लाम हुसैन अंसारी एवं अफजाल अंसारी को मिली तो मौके पर पहुंचे। उनके घर में रखे सामान को बाहर निकलवाया। और उन्होंने हल्का लेखपाल प्रेम राजपूत को घटना की जानकारी दी तो सूचना मिलने पर ही हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट बनाकर मीरगंज प्रशासन को भेज दी है। गांव के ही प्रमुख समाजसेवी इस्लाम हुसैन अंसारी एवं ग्राम प्रधान साकिर अंसारी ने मीरगंज एसडीएम एवं प्रशासन से गरीबों की मदद कर आर्थिक सहायता प्रदान करने की गुहार लगाई।

Express views

Recent Posts

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

11 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

13 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

15 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

15 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

1 day ago