बरेली/आंवला । थाना बिशारतगंज क्षेत्र के गांव मुशर्रफपुर में सोमवार की देर रात ट्रांसफार्मर पर हाई टेंशन लाइन का तार ठीक कर रहे 2 ग्रामीणों की करंट लगने से मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव मुशर्रफपुर निवासी 42 वर्षीय विजय कश्यप और सिरौली थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव निवासी 35 वर्षीय चंद्रसेन दोनों करीबी थे। दोनों यहां साथ में ही मधुमक्खी पालन करते थे। सोमवार को देर रात विजय कश्यप के घर की बिजली आपूर्ति खराब हो गई। घर से कुछ दूरी पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। विजय ने चंद्रसेन को साथ लिया और बलदेव के घर की छत पर खड़े होकर ट्रांसफार्मर का तार ठीक करने लगा। छत पर बारिश के कारण नमी थी।
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि विद्युत तार ट्रांसफार्मर की खूंटी पर रखने के कारण हाई टेंशन लाइन से छू गया। इससे दोनों करंट की चपेट में आ गए। दोनों के शरीर से लपटें उठती देखी गई। हादसे के बाद परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…