Advertisement

home

बरेली में धूमधाम से निकाली गई गणेश विसर्जन शोभायात्रा, भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे

रामदत्त भारद्वाज@express views

बरेली। गणेश चतुर्थी पर आयोजित भव्य गणेश विसर्जन यात्रा ने मंगलवार को पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया। “जय गणेश देवा”, “गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया” के जयकारों से गलियां, चौक और सड़कें गूंज उठीं। भक्त झूमते-गाते हुए गणेश प्रतिमाओं के साथ रामगंगा नदी तक पहुंचे, जहां विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

शहर की विभिन्न समितियों की ओर से शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें ट्रैक्टर, ट्रक और मैजिक वाहनों से गणेश प्रतिमाओं को नगर पंचायत द्वारा निर्धारित विसर्जन स्थलों तक ले जाया गया। रास्ते भर श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नृत्य करते रहे और जगह-जगह प्रसाद वितरण भी किया गया।

रामगंगा घाट पर शहर ही नहीं बल्कि देहात क्षेत्रों और सैन्य क्वार्टर से भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रंग-गुलाल उड़ाते हुए भक्तों ने एक-दूसरे को सराबोर किया और मंत्रोच्चार के बीच गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का पूजन कर उन्हें विदाई दी।

चार दिन बाद हुआ विसर्जन

कई श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नतों के अनुसार चार दिनों तक गणपति बप्पा की सेवा और पूजन-अर्चना करने के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया। भक्तों ने अगली बार गणपति बप्पा के जल्द आगमन की प्रार्थना की।

मुख्य आकर्षण

महाराष्ट्र से आए शिव प्रतिष्ठान सांगली के 100 कलाकारों का बैंड यात्रा का केंद्र बिंदु रहा।

बच्चों व युवाओं के लिए फैंसी ड्रेस, खेल, भजन और नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

जगह-जगह सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों ने माहौल को और भव्य बना दिया।

भक्ति, उत्साह और आस्था से सराबोर इस आयोजन ने गणपति बप्पा को विदाई देते हुए पूरे शहर को एकजुट कर दिया।

 

Express views

Recent Posts

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

11 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

13 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

15 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

15 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

1 day ago