Advertisement

home

50 हजार का इनामी बदमाश शशांक बजाज गिरफ्तार

अवनीश@express views

पीलीभीत। पीलीभीत पुलिस और एसटीएफ नोएडा की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50,000 रुपये के इनामी बदमाश शशांक बजाज को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। शशांक बजाज पर हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट और महामारी अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

शशांक बजाज, निवासी ग्राम जोगीपुर, थाना कोतवाली, जनपद पीलीभीत, वर्ष 2015 में जनपद बदायूं में सुभाष चंद शर्मा की गोली मारकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी था। इस वारदात के पीछे मेंथॉल व्यापार में आर्थिक लेन-देन और विवाद को वजह बताया गया।

1 सितंबर 2025 को दोपहर करीब 12:20 बजे एसटीएफ नोएडा की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दबिश दी और शशांक बजाज को पकड़ लिया। गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने की है।

आरोपी पर हत्या के प्रयास और मारपीट सहित कई संगीन मामलों सहित महामारी अधिनियम का उल्लंघन करने पर भी केस दर्ज है।

कोरोना काल में हुआ फरार

कोरोना काल के दौरान इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय शशांक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तभी से वह लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर था। फरारी के चलते उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पीलीभीत पुलिस और एसटीएफ की इस संयुक्त कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शशांक बजाज को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

 

 

 

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago