Advertisement

home

चौबारी रामगंगा में धूमधाम से किया गया गणेश प्रतिमा का विसर्जन

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला लोधी नगर पर स्थित लंगड़े बाबा मंदिर के पास 27 तारीख को गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित करने के बाद सात दिनों तक गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। पंडित राजीव शर्मा ने 27 तारीख से 2 तारीख तक भगवान श्री गणेश, गणपति बप्पा की सुबह शाम विधि विधान से पूजा अर्चना कर लड्डू, केले और हलवा का प्रसाद का भोग लगाकर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण कराया। और इस दौरान महिलाओं ने सुबह शाम भजन कीर्तन कर गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। आज मंगलवार को सातवें दिन गणपति बप्पा को विसर्जन के लिए अरे जाने के दौरान भगवान श्री गणेश गणपति बप्पा की लोधी नगर चौराहा से कस्बे की में मार्केट होते हुए ढोल नगाड़े और आतिशबाजी करते हुए और एक दूसरे को गुलाल लगाकर डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए निकली। इसी दौरान कस्बा वासियों और व्यापारियों ने गणपति बप्पा की शोभायात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया। उसके बाद भगवान श्री गणेश की विसर्जन शोभायात्रा बरेली चौबारी रामगंगा घाट पर पहुंची। उसके बाद पंडित जी भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना, आरती कर करने के बाद सभी श्रद्धालुओं के साथ मिलकर चौबारी रामगंगा में भगवान श्री गणेश का विसर्जित कर दिया। इस दौरान पंडित राजेश शर्मा, बाबा होरीलाल माहेश्वरी, दिनेश मौर्य, सभासद महेंद्र पाल शर्मा, आशीष अग्रवाल, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, ओमेंद्र चौहान, सचिन चौहान, जीतू गुप्ता, टिंकू गुर्जर, कुनाल माहेश्वरी, गौरव मौर्य, रूप किशोर, किशन मौर्य, शिवम गुप्ता, पप्पू कारीगर, सोनू मौर्य, रोहिताश मौर्य, राजू रस्तोगी, रीता सक्सेना, सुषमा सक्सेना, संगीता मौर्य, सभासद सोनतरा, आशा माहेश्वरी पुणे मौर्य लीलावती लक्ष्मी आदि लोग मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago