बरेली।साइबर ठगी के खेल में करोड़ों रुपये का ट्रांजैक्शन कर पैसों को ठिकाने लगाने वाले गिरोह का बरेली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अभी फरार बताए जा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 100 बैंक एकाउंट, 8 कूटरचित आधार कार्ड, 6 मोबाइल फोन, 3 बाइक और 3 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार ये आरोपी ठगी करने वालों को फर्जी खातों की सुविधा उपलब्ध कराते थे।
आरोपी गिरोह का सरगना मुशरफ कई सालों से साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराकर ठगी का नेटवर्क चला रहा था। गिरोह खासकर गरीब तबके के लोगों — जैसे ठेलेवालों, मजदूरों और रिक्शा चालकों — को अपना निशाना बनाता और उनके नाम से बैंक खाते खुलवाकर उन्हें ठगी में इस्तेमाल करता था।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डीडीपुरम स्थित धोबी चौहरा से की गई, जहाँ से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है और गिरोह के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
.
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…
बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…
बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…
बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…