Advertisement

home

झोला छाप डॉक्‍टर के इलाज से किशोरी की हुई मौत, घर में मचा कोहराम

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी विनीता पुत्री सोमपाल उम्र 17 वर्ष की मंगलवार को डॉक्टर के गलत इलाज करने से मौत हो गई। उसके बाद झोलाछाप डॉक्टर तस्लीम मंसूरी अपनी दुकान छोड़कर भाग गया। इस दौरान मृतक परिजनों द्वारा हंगामा करने के बाद मृतक के भाई दिनेश ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मृतक बेटी के पिता सोमपाल और उसके बड़े भाई दिनेश ने बताया की सोमवार को उनकी 17 वर्षीय बेटी विनीता को बुखार आ गया था। उसके बाद मोहल्ले में मौजूद झोलाछाप डॉक्टर से दवाई दिलाई तो वह ठीक हो गई थी। और मंगलवार को शाम लगभग 8 बजे विनीता के अचानक पेट में दर्द हुआ तो उनका बेटा दिनेश अपनी बहन विनीता को लेकर झोलाछाप डॉक्टर तस्लीम मंसूरी के पास गया था। आरोप है कि डॉक्टर ने पेट दर्द को रोकने के लिए विनीता के तीन इंजेक्शन लगा दिए। और साथ ही एक कैप्सूल खाने को दिया। दवा लेकर घर आने के कुछ देर बाद विनीता की हालत बिगड़ गई। तो डॉक्टर को बताया तो उसने कहा ठीक हो जाएगी। लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे इलाके के एक मेडिकल कालेज अस्पताल और बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। और उसकी मां सुदामा एवं अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि मृतक विनीता के परिजनों की मौखिक सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और बताया कि पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है। जिस कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। सीएचसी खिरका प्रभारी चिकित्सा अधिकारी संचित शर्मा ने बताया उनके पास इस तरह की कोई सूचना नहीं आई है। जानकारी के अनुसार विनीता पांच भाई वहनों में चौथे नंबर की थी। वह जानकी देवी इंटर कालेज के 11 कक्षा की होनहार छात्र थी।

Express views

Recent Posts

दिनदहाड़े घर में घुसकर साइकिल चोरी करते युवक को पकड़ा, जेल भेजा

बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर नौ में दिनदहाड़े घर में घुसकर साइकिल चोरी कर भाग…

21 hours ago

युवक को घर में घुसने से टोकने पर भाई को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा के एक मामले में  एक युवक ने आरोप लगाया है कि एक अन्य…

21 hours ago

नशे के कैप्सूलों का बड़ा जखीरा पकड़ा गया, 5.57 लाख से ज़्यादा कैप्सूल बरामद, एक गिरफ़्तार

पीलीभीत। पूरनपुर पुलिस ने माधौटांडा रोड पर मंडी के पास से नशीली दवाओं की बड़ी…

21 hours ago

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर भाजपा के हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, सपा के दानिश अख्तर 3,996 वोट पर सिमटे

बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों…

1 day ago

मुठभेड़ के दौरान कोर्ट की हवालात से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

बरेली। कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा के दौरान फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी…

1 day ago

लोन फाइल के बदले पाँच हजार की घूस, उद्योग केंद्र का बाबू रिश्वत लेते पकड़ा गया

पीलीभीत। जिला उद्योग केंद्र में तैनात वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार को मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण…

1 day ago