रिपोर्ट:अवनीश श्रीवास्तव
पीलीभीत।जनपद पीलीभीत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बारातबोझ की है। जानकारी के अनुसार, कल शाम करीब 4 बजे सड़क पार कर रही कनक नाम की बच्ची को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (संख्या UP 26 AU 1299) ने टक्कर मार दी।
गंभीर हालत में बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक भी घायल हुआ है और उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.
मृतक बच्ची के दादा मुन्नालाल पुत्र भूपाल राम की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिस पर प्रशासन को सख्ती से नियंत्रण करने की आवश्यकता है।
बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर नौ में दिनदहाड़े घर में घुसकर साइकिल चोरी कर भाग…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा के एक मामले में एक युवक ने आरोप लगाया है कि एक अन्य…
पीलीभीत। पूरनपुर पुलिस ने माधौटांडा रोड पर मंडी के पास से नशीली दवाओं की बड़ी…
बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों…
बरेली। कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा के दौरान फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी…
पीलीभीत। जिला उद्योग केंद्र में तैनात वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार को मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण…