Advertisement

home

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से 8 वर्षीय बच्ची की मौत

रिपोर्ट:अवनीश श्रीवास्तव

पीलीभीत।जनपद पीलीभीत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बारातबोझ की है। जानकारी के अनुसार, कल शाम करीब 4 बजे सड़क पार कर रही कनक नाम की बच्ची को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (संख्या UP 26 AU 1299) ने टक्कर मार दी।

गंभीर हालत में बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक भी घायल हुआ है और उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मृतक बच्ची के दादा मुन्नालाल पुत्र भूपाल राम की तहरीर पर पुलिस ने  चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिस पर प्रशासन को सख्ती से नियंत्रण करने की आवश्यकता है।

 

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago