Advertisement

home

बाढ़ में फंसी गर्भवती को प्रशासन ने दिलाई नई जिंदगी, सुरक्षित प्रसव से परिवार में खुशी

पीलीभीत। बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बढ़ेपुरा में जलभराव के बीच फंसी एक गर्भवती महिला को प्रशासनिक प्रयासों से समय पर अस्पताल पहुंचाकर सुरक्षित प्रसव कराया गया।

जानकारी के अनुसार, गांव की एक महिला प्रसव पीड़ा से गुजर रही थी, लेकिन चारों ओर करीब चार फीट पानी भरे होने से परिजन उसे बाहर नहीं ले जा पा रहे थे। मामला जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल राजस्व व चिकित्सा टीम के साथ एंबुलेंस भेजने के निर्देश दिए।

एसडीएम बीसलपुर की देखरेख में गर्भवती महिला को परिवारजन व प्रशासन की मदद से सड़क तक पहुंचाया गया, जिसके बाद एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने परिजनों की मौजूदगी में उसका सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने पुत्र को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पुत्र रत्न की प्राप्ति के बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

परिवार ने बाढ़ के बीच समय पर मदद पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी व प्रशासनिक टीम का आभार जताया। वहीं, एसडीएम बीसलपुर ने पूरी घटना की जानकारी व वीडियो जिलाधिकारी को भेजी।

Express views

Recent Posts

अतिरिक्त दहेज के लालच में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, SP के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज।

बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के गांव अर्सिया बोझ निवासी ईश्वरबती ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना…

11 hours ago

डोली के चार महीने बाद उठी अर्थी, दहेज हत्या का आरोप

​बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिंधौरा बिंदुआ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में…

2 days ago

पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश दबोचे

 चोरी का 60 लीटर डीजल, अवैध तमंचा, चाकू व कार बरामद बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस…

2 days ago

मोबाइल लौटे-उम्मीद भी,455 गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को मिले

बरेली।मोबाइल खो जाए तो लोगों को अक्सर उम्मीद नहीं रहती कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन…

3 days ago

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने ई रिक्शा को मारी टक्कर,ईरिक्शा के परखच्चे उड़े,दो वर्षीय मासूम सहित चार घायल

पीलीभीत।बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर अर्सिया बोझ गांव के पास…

3 days ago

बरेली में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर

दोनों चालकों की मौत, एक गंभीर घायल, सेब और बैटरी से लदे थे ट्रक बरेली।बिथरी…

3 days ago