Advertisement

home

पीलीभीत: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा

पीलीभीत। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और चंपावत व उधम सिंह नगर से छोड़े गए पानी का असर अब पीलीभीत जनपद में दिखाई दे रहा है। बुधवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव और अपर जिलाधिकारी ऋतु पूनिया ने बीसलपुर क्षेत्र के अर्जुनपुर से गोबलपतिपुरा तक बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और हालात का जायजा लिया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाढ़ग्रस्त गांवों का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करेगा और कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा।

डीएम ने बताया कि डैम से पानी छोड़ना कम कर दिया गया है, जिससे शीघ्र ही जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए कम्युनिटी किचन संचालित किए जा रहे हैं, जहां भोजन पैकेट और खाद्यान्न सामग्री वितरित की जा रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमें भी लगातार तैनात हैं।

जिलाधिकारी ने सदर तहसील में संचालित कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों को गुणवत्तापूर्ण भोजन व राहत सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जाए।

इस दौरान उप जिलाधिकारी बीसलपुर, तहसीलदार, सीओ बीसलपुर सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago