Advertisement

home

मरीज, व्यापारी और छात्र परेशान,अब पीलीभीत से दिल्ली व लखनऊ नाइट ट्रेन की उठी मांग, सोशल मीडिया पर तेज हुआ अभियान

Mohit johari@express views

पीलीभीत। जिले में लंबे समय से एक अहम मांग उठ रही है। स्थानीय लोगों, छात्रों, मरीजों और व्यापारी वर्ग ने सरकार एवं रेलवे मंत्रालय से पीलीभीत से दिल्ली और लखनऊ के लिए रात्रि 10 बजे से 12 बजे के बीच ट्रेन चलाने की मांग की है।

व्यापारियों व स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह ट्रेन सेवा शुरू हो जाती है तो यात्री रात में सफर कर सुबह-सुबह दिल्ली और लखनऊ पहुंच जाएंगे। इससे मरीजों को बड़े अस्पतालों तक समय पर पहुंचने, छात्रों को पढ़ाई के लिए समय बचाने और व्यापारियों को कारोबार के लिए सुविधा होगी।

इसी तरह, यही ट्रेनें यदि दिल्ली और लखनऊ से भी रात 10:30 बजे से 12 बजे के बीच चलें और प्रातः काल पीलीभीत पहुंचें तो जिले को बड़ा लाभ मिलेगा।

सोशल मीडिया पर अभियान तेज
मांग को लेकर पीलीभीत के कई प्रबुद्ध जनों सहित आम नागरिकों ने सोशल मीडिया पर अभियान तेज कर दिया है। बड़ी संख्या में लोग इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सरकार से पहल करने की अपील कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिल्ली और लखनऊ से सीधी और रात्रिकालीन ट्रेन सुविधा न होने से उन्हें यात्रा में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। अगर यह सुविधा मिल जाए तो जिले के विकास और सुविधा दोनों में बड़ा लाभ होगा।

.

Express views

Recent Posts

डोली के चार महीने बाद उठी अर्थी, दहेज हत्या का आरोप

​बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिंधौरा बिंदुआ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में…

12 hours ago

पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश दबोचे

 चोरी का 60 लीटर डीजल, अवैध तमंचा, चाकू व कार बरामद बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस…

1 day ago

मोबाइल लौटे-उम्मीद भी,455 गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को मिले

बरेली।मोबाइल खो जाए तो लोगों को अक्सर उम्मीद नहीं रहती कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन…

1 day ago

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने ई रिक्शा को मारी टक्कर,ईरिक्शा के परखच्चे उड़े,दो वर्षीय मासूम सहित चार घायल

पीलीभीत।बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर अर्सिया बोझ गांव के पास…

2 days ago

बरेली में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर

दोनों चालकों की मौत, एक गंभीर घायल, सेब और बैटरी से लदे थे ट्रक बरेली।बिथरी…

2 days ago

CM योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

डायल-112 पर दी थी धमकी, भोजीपुरा पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दबोचा गिरफ्तारी के बाद…

2 days ago