Advertisement

home

सर्विलांस का जाल बिछाकर बरेली पुलिस ने बरामद किए 50 लाख के 265 मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर दिखी खुशी

बरेली। आम आदमी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई जब बरेली पुलिस ने 265 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस सौंप दिए। इन मोबाइलों की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस लाइंस के सभागार में शनिवार को आयोजित समारोह में जब एसपी सिटी ने मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए तो वहां माहौल खुशियों से भर गया।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि एसएसपी अनुराग आर्य की पहल पर हर महीने गुम हुए मोबाइल ढूंढने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सर्विलांस सेल और थानों पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों की टीम ने CEIR पोर्टल और तकनीकी ट्रैकिंग की मदद से ये मोबाइल बरामद किए। पुलिस की मेहनत रंग लाई और सिर्फ मई महीने में ही 265 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले गए।

चेहरों पर लौटी मुस्कान
मोबाइल पाने वालों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन कभी वापस मिलेगा, लेकिन पुलिस ने यह कर दिखाया। मोबाइल बरामद करने में अहम भूमिका निभाने वाले 14 पुलिसकर्मियों को 25 सौ रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुलिसकर्मियों के हौसले को और ऊंचा करेगा।

इन थानों ने बरामद की इतनी मोबाइल फोन

कोतवाली 22, बारादरी 21, इज्जतनगर 16, बहेड़ी 16, सर्विलांस सेल 14, भमोरा 14, नवाबगंज 13, किला 12, सुभाष नगर 12, आंवला 10, बिथरी चैनपुर 10, प्रेम नगर 9, सीबीगंज 9, मीरगंज 9, भुता 8, कैंट 7, फरीदपुर 7, फतेहगंज पश्चिमी 7, भोजीपुरा 7, शेरगढ़ 7, हाफिजगंज 6, सिरौली 5, शाही 5, बिशारतगंज 5, अलीगंज 4, देवरनियां 4, फतेहगंज पूर्वी 3, शीशगढ़ 2 और क्योलड़िया थाना पुलिस ने एक फोन बरामद किया।

इन थानों के पुलिसकर्मी सम्मानित

एसपी सिटी मानुष पारीक कैंट थाना के अजय कुमार, किला के अनुज कुमार, सुभाष नगर की तरन्नुम, बारादरी के विनीत कुमार, शाही के शिवम, आंवला के नितिन कुमार, बिशारतगंज के शिवप्रसाद, भमोरा के नाजिम हुसैन, फतेहगंज पश्चिमी के निखिल, बिथरी चैनपुर के पुनीत कुमार, फतेहगंज पूर्वी के जतिन सक्सेना, बहेड़ी के अमित कुमार, नवाबगंज के प्रीतम सैनी और हाफिजगंज के तेजपाल सिंह को सम्मानित किया।

एसएसपी का बयान

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि यह पहल आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि लोगों की खोई हुई चीजें उन्हें मिलती रहें और जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हो।

 

Express views

Recent Posts

भाजयुमो कार्यकर्ता को महिला से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,आरोपी की स्कॉर्पियो गाड़ी भी सीज

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली ।भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष को बरेली पुलिस…

1 day ago

बरसात पहले ही बाढ़ नियंत्रण की तैयारियां पूरी करने के निर्देश

बरेली : जनपद में संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी…

2 days ago

अवैध कब्जे पर प्रशासन सख्त, अवैध कब्जे से हटवाई दीवार

बरखेड़ा । जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग ने कस्बा बरखेड़ा में अवैध कब्जे के…

2 days ago

बरेली : जिम में महिला का शारीरिक शोषण, वीडियो बनाया

जिम में महिला से दरिंदगी: नशीला पदार्थ पिलाकर किया शारीरिक शोषण, वीडियो बनाकर मांगे पैसे…

2 days ago

कान्हा गौशाला को लेकर हिंदू महासभा हुई उग्र, 15 दिन का अल्टीमेटम

पीलीभीत। बिलसंडा नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का मुद्दा अब तेजी पकड़ता जा…

2 days ago

बाढ़ प्रभावित जिलों की सूची से नाम गायब होने पर कांग्रेस का हल्ला बोल, निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व प्रत्याशी एमएलसी स्नातक कुमुद गंगवार के…

2 days ago