Advertisement

home

आकाशीय बिजली गिरने से दो घरों में हुआ भारी नुकसान

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी के सोहरा गांव में आज दोपहर को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो घरों में बिजली के इलेक्ट्रॉनिक सामान का हुआ भारी नुकसान। जानकारी के अनुसार विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव सोहरा में आज दोपहर लगभग 12 बजे के करीब बारिश के दौरान परचूनी की दुकान चलाने वाले ताहिर मंसूरी के मकान में आकाशीय बिजली गिर गई। ताहिर मंसूरी की दुकान के ऊपर लोहे की राड कट कर नीचे गिर गई, लोहे की सरिया पर पर झंडा लगा हुआ था। झंडे के ऊपर पक्षी कौवा बैठा था जिसकी मौत हो गई। और घर में दरार आ गई। और दीवार का कुछ प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया। और घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान इनवर्टर, पंखा, बल्ब फुक गया। इसी तरह सरिया सीमेंट के व्यापारी आसिफ भाई के घर में भी इलेक्ट्रॉनिक सामान का भारी नुकसान हुआ है। उनकी दुकान में लगे इनवर्टर, पंखा, बल्ब फुक गया। और (इलेक्ट्रॉनिक लाइन) बिजली के तार लाइन और बिजली का सेटअप बॉक्स जल गया। गांव में बिजली गिरने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। गांव के प्रमुख समाज सेवी इस्लाम हुसैन अंसारी, इमरान अंसारी मौक पर पहुंचे और उन्होंने प्रशासन हल्का लेखपाल को फोन कर घटना की जानकारी दी और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago