Advertisement

home

नंदी की भाला मारकर हत्या, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं मे आक्रोश

बरेली। थाना शाही क्षेत्र के गांव सुकली में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आवारा गाय के पशुधन नंदी महाराज को लोहे का भाला मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार मौके पर पहुंचे और उन्होंने ने थाना शाही पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर (अज्ञात व्यक्ति) आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने कहा कि आए दिन इस प्रकार की घटना कुछ खुरापाती व्यक्तियों के द्वारा की जाती हैं ऐसी व्यक्ति के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कानून कारवाई नहीं करता है तो राष्ट्रीय बजरंग दल बहुत बड़ा आंदोलन करेगा। थाना शाही पुलिस के ने डॉक्टर की टीम को बुलाकर नंदी महाराज का पोस्टमार्टम कराया। और उसके बाद जेसीबी मशीन मंगाकर गहरा गड्ढा खुदवाकर जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार की टीम के सामने पुलिस प्रशासन ने नंदी महाराज का अंतिम संस्कार कराया।

इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के मीरगंज तहसील मंत्री प्रेम शंकर, मीरगंज नगर महामंत्री वीरेंद्र वर्मा, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, मोहित शर्मा, दीपक राठौर, शिवम, पवन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

जनता ने किया वोट का बहिष्कार, रोड नहीं तो वोट नहीं

बरेली। मोहल्ला मुरावपुरा की जनता ने किया वोट का बहिष्कार रोड नहीं तो वोट नहीं…

22 hours ago

रीलबाजी का खुमार: हाईवे पर धमाके और ओवरब्रिज पर डांस, धृतराष्ट्र बनी खाकी

रीलबाजों को सम्मानित करने वाले सफेदपोश भी मौन पीलीभीत।सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता, चंद लाइक्स…

1 day ago

शादी में आई ढाई वर्षीय मासूम लापता, दो दिन से नहीं लगा सुराग, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी…

2 days ago

बरेली में पुलिस मुठभेड़, हत्या के आरोपी समेत चार गिरफ्तार

दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…

2 days ago

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…

3 days ago

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

​ बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व  सड़क…

3 days ago