Advertisement

home

रोड कटने से बाइक सवार गहरे गड्डे मे गिरा, गोताखोर तलाशने में जुटे,अब तक कोई सुराग नहीं

बरेली।मीरगंज क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है। गोरा लोकनाथपुर पुल की अप्रोच रोड लंबे समय से कटी हुई थी, जो अब एक गहरे गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। इसी खतरनाक गड्ढे में शनिवार रात एक पूर्व फौजी अपनी बाइक समेत गिर गया। हादसे के बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

जानकारी के अनुसार गुलड़िया निवासी पूर्व फौजी प्रेमपाल सिंह अपने रिश्तेदारों के यहाँ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर खुर्द गांव से लौट रहे थे। अंधेरे में अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सीधे गहरे गड्ढे में जा गिरे। मौके से उनकी बाइक, मोबाइल और चप्पल बरामद हुए हैं, लेकिन फौजी का अब तक कोई पता नहीं चल सका।

घटनास्थल पर गड्ढे में पड़ी बाइक
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। कोतवाली प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है और जरूरत पड़ने पर एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया जाएगा।

ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि इस रोड की मरम्मत के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन विभाग ने कभी ध्यान नहीं दिया। अप्रोच रोड पर पानी भरने से गहरा गड्ढा बन गया, जिसमें आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक देश का सिपाही, जो सरहद पर जीतकर लौटा, वह अपने ही गांव की अव्यवस्थाओं से हार गया। फिलहाल पुलिस और गोताखोर लगातार तलाश में जुटे हैं, लेकिन पूर्व फौजी का सुराग अब तक नहीं लग सका है।

Express views

Recent Posts

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

18 hours ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

18 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

18 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

19 hours ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

20 hours ago

रास्ते पर गरमाई सियासत, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने खोला मोर्चा,डीएम से बोले, तत्काल हटे कब्जा

पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…

23 hours ago