Advertisement

home

बरेली:लोडर चालक की निर्मम हत्या,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 

बरेली।कैंट थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई। क्षेत्र के ठिरिया निजावत खां में लोडर चालक की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। हत्या की घटना करीब में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया।

 

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के ठिरिया निजावत खां में सेक्टर रोड पर लोडर से रेता-बजरी ढोने वाले अब्दुल हामिद (53 वर्ष) की फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज से हत्या की पुष्टि हुई। आरोपी के भागने का पता चला। कुछ देर में उसे गिरफ्तार कर लिया। चर्चा है कि घटना से पहले आरोपी बीड़ी मांग रहा था। हामिद ने मना कर दिया, जिस पर आरोपी ने हत्या कर दी।

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव उड़ला जागीर निवासी अब्दुल हामिद (53) ठिरिया निजावत खां में जावेद खां की बिल्डिग मैटेरियल की दुकान से रेता-बजरी लोगों के घरों तक पहुंचाते थे। वह अपने बेटे नदीम के साथ सोमवार रात साढ़े आठ बजे किसी के घर पर रेता डालकर आए थे।

पुलिस के मुताबिक बेटा नदीम जावेद खां को रेता के रुपये देने दुकान में गया था। वह बाहर खड़े थे। तभी वहां आए ठिरिया निजावत खां के शहरोज ने हामिद से बीड़ी मांगी। मना किया तो गाली-गलौज करते हुए उसके लोडर में पड़े फावड़े से अब्दुल हामिद के सीने पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। जावेद खां और नदीम, अब्दुल हामिद को पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

Express views

Recent Posts

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

9 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

12 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

13 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

14 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

24 hours ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

24 hours ago