Advertisement

home

बाढ़ में बहे पूर्व फौजी का करीब 36 घंटे बाद घटनास्थल से दो सौ मीटर दूरी पर मिला शव,घर में मचा कोहराम

बरेली।मीरगंज क्षेत्र के गांव गोरा पुलिया के पास रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया था जिसमे रिटायर फौजी प्रेमपाल सिंह निवासी गुलड़िया वर्तमान में रामनगर स्थित स्टेट बैंक में गार्ड अपने मामा उमराय के घर पहुंचा खुर्द मीरगंज जन्मदिन में आए हुए थे पार्टी से वापस जाते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नदी के पास गिर गई जिसमें रिटायर फौजी नदी में जा गिरे करीब 36 घंटे बाद शव को बरामद कर लिया,नदी में डूबने के चलते शव काफी फूल गया था जैसे ही शव मिलने की सूचना परिजनों को हुई तो मौके पर कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार कि रात लगभग 12 बजे प्रेमपाल सिंह बाइक से घर के लिए निकले थे कि अचानक गोरा पुलिया के पास सड़क कट जाने से उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर नीचे जा गिरी। सोमवार की सुबह ग्रामीणों को घटनास्थल पर उनकी मोटरसाइकिल, चप्पल और मोबाइल तो मिले, लेकिन प्रेमपाल सिंह का पता नहीं चल सका सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने पूरे दिन रिटायर फौजी की नदी में तलाश की पर उसका पता नहीं चल सका मंगलवार को घटनास्थल से लगभग दो सौ मीटर दूर प्रेमपाल का शव झाड़ियों के बीच पानी में उतराता मिला पानी में डूबने के चलते शव काफी फूल गया था जैसे ही प्रेमपाल की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो मौके पर कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि रिटायर फौजी प्रेमपाल का शव मंगलवार को बरामद कर लिया है शव घटनास्थल से लगभग दो सौ मीटर दूरी पर मिला है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Express views

Recent Posts

शराब के नशे में तालाब में डूबा चौकीदार! सुबह पानी में उतराता मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…

5 hours ago

​तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा युवक, सीने पर पड़े पंजों के निशान

​बरखेड़ा। ससुराल आए एक युवक पर बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में किसी जंगली…

7 hours ago

शराब पीने से रोकने पर लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के…

7 hours ago

अतिरिक्त दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, लोहे की रॉड से हमला कर गला दबाने का प्रयास, चार के खिलाफ रिपोर्ट

बरखेड़ा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर लोहे…

7 hours ago

 एक किलो 519 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल एक स्कॉर्पियो भी बरामद

बरेली।आंवला थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अफीम…

7 hours ago

टीन शेड गिरने से तीन लोग घायल, 8 वर्षीय बालिका जिला अस्पताल रैफर

​ ​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव अमखेड़ा लखनऊ में गुरुवार शाम 6 बजे को एक…

8 hours ago