Advertisement

home

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना दिया

बरेली। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में पुलिस चौकी के पास बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारीयों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना दिया। जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान ने बताया कि कस्बा फतेहगंज पश्चिमी की बडौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा भ्रष्टाचार करने एवं फतेहगंज पश्चिमी पुलिस प्रशासन के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी न करने पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। जिसमें हमारी पांच सूत्री मांगों में (1) बडौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों और दलालों पर 420, 406 धारा में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। (2) और जिन किसान भाइयों ने डेयरी के लिए बैंक से डेढ़ लाख रुपए का लोन लिया उनसे बैंक कर्मचारीयों व दलालों द्वारा 25- 30 की रिश्वत ली गई। उन रूपयों को वापस दिलवाए जाए। (3) और जो किसान भाई गांव में नहीं रहते हैं, उनके आधार कार्ड से बैंक द्वारा डेढ़ लाख रुपये का फर्जी लोन निकाल कर बैंक कर्मचारियों ने बंदर बांट कर आपस में बांट लिया। इसकी जांच करवाई जाए। (4) और तहसील अध्यक्ष ने बताया कि जो व्यक्ति कभी बैंक नहीं गया उसका फर्जी डेयरी लोन हो गया, किसान यूनियन की धमकी के बाद बैंक मैनेजर ने पीड़ित किसान का लोन रिनिवल कर नया लोन कर दिया। जिसकी बैंक के उच्च अधिकारियों द्वारा जांच करके बैंक कर्मचारियों और बैंक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। (5) और टिटौली गांव के किसान सखावत नबी के पुत्र आहिल की गला काटकर हत्या कर दी गई, उनमें से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया बाकी आरोपी फरार घूम रहे हैं उन आरोपियों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान, फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष झंडू सिंह गंगवार, शेरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल वाहिद, जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर अरविंद सिंह संरक्षक राकेश कुमार, मीरगंज युवा तहसील अध्यक्ष विशाल पाल, कामता प्रसाद मनकरी, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, अजय पाल मनकरी, दिनेश कुमार उनासी, ब्लॉक उपाध्यक्ष मानसिंह, ब्लॉक सचिव जमुना प्रसाद गौतम, ग्राम अध्यक्ष हरिशंकर पाल, अजय पाल नगरिया सादात, अरविंद उनासी, गुड़िया मनकरी, प्रेमवती, ममता सिंह, ठाकुर महावीर सिंह, सचिन चौहान, सखावत नवी, पूर्व प्रधान इम्तियाज अहमद, पूर्व तहसील सचिव इश्तियाक अहमद अंसारी, शकील अहमद, ताहिर हुसैन आदि किसान धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

जनता ने किया वोट का बहिष्कार, रोड नहीं तो वोट नहीं

बरेली। मोहल्ला मुरावपुरा की जनता ने किया वोट का बहिष्कार रोड नहीं तो वोट नहीं…

21 hours ago

रीलबाजी का खुमार: हाईवे पर धमाके और ओवरब्रिज पर डांस, धृतराष्ट्र बनी खाकी

रीलबाजों को सम्मानित करने वाले सफेदपोश भी मौन पीलीभीत।सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता, चंद लाइक्स…

1 day ago

शादी में आई ढाई वर्षीय मासूम लापता, दो दिन से नहीं लगा सुराग, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी…

2 days ago

बरेली में पुलिस मुठभेड़, हत्या के आरोपी समेत चार गिरफ्तार

दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…

2 days ago

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…

3 days ago

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

​ बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व  सड़क…

3 days ago