बरेली। आंवला में रेप के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम से मंगलवार रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी शानू और आरिफ के पैर में गोली लग गई। घायल हालत में दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से दो तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार बरामद की है।
बदायूं की रहने वाली एक महिला से जुड़ा है। महिला का आरोप है कि उसकी इंस्टाग्राम पर शानू नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। शानू ने खुद को ‘शनि’ बताकर बिरादरी का बताया और भरोसा जीत लिया। मंगलवार को जब महिला मनौना धाम घूमने गई तो शानू अपने साथी आरिफ के साथ वैगनआर में पहुंचा और उसे कार में बैठाकर बिसौली रोड ले गया। आरोप है कि दोनों ने कार में उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता की तहरीर पर आंवला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी साउथ अंशिका वर्मा,ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई।
रात में पुलिस को खबर मिली कि आरोपी वैगनआर समेत रेवती मोड़ से भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो दोनों ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शानू के दोनों पैर और आरिफ के दाहिने पैर में गोली लगी।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…