Advertisement

home

पर्यटकों और श्रद्धालुओं को बेहतर आवासीय सुविधा देने के लिए बेड एंड ब्रेकफास्ट नीति लागू

  • होमस्टे इकाइयों के स्वामियों को कराना होगा पंजीकरण

पीलीभीत।उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों और श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय, सुरक्षित एवं किफायती आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) एवं होमस्टे नीति-2025 जारी कर दी है।

बरेली/मुरादाबाद मंडल के उप निदेशक पर्यटन रविंद्र कुमार ने जानकारी दी कि नई नीति के जरिए सेवा मानकों में सुधार, आवास विकल्पों में वृद्धि और पर्यटन अनुभव को बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, बुनियादी ढांचे के विकास और नए रोज़गार अवसर सृजित करने का भी लक्ष्य रखा गया है।

पंजीकरण होगा अनिवार्य

नीति लागू होने के बाद प्रदेश के सभी होमस्टे, बी एंड बी और रूरल होमस्टे इकाइयों के स्वामियों को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। वर्तमान में संचालित इकाइयों को पंजीयन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 12 माह का समय दिया गया है। तय अवधि के बाद बिना पंजीकरण संचालन की अनुमति नहीं होगी।

होमस्टे एवं बी एंड बी इकाइयों की व्यवस्था

शहरी होमस्टे योजना:

स्वामी का परिवार सहित निवास अनिवार्य। अधिकतम 6 कक्ष (12 शैया) किराए पर उपलब्ध कराए जा सकेंगे।आवासीय भवन के केवल 2/3 हिस्से का ही व्यावसायिक उपयोग होगा।

बी एंड बी इकाइयों में पर्यटकों को आवास और भोजन/नाश्ते की सुविधा किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी।

रूरल होमस्टे योजना:

यह योजना पूरे ग्रामीण परिक्षेत्र में लागू होगी। इसके तहत पर्यटकों को गांव में आवास, भोजन और ग्राम्य जीवन का अनुभव उपलब्ध कराया जाएगा। रूरल होमस्टे में खानागार, शौचालय, जल एवं ऊर्जा आपूर्ति और सामान्य फर्नीचर जैसी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य होंगी।

ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक आवेदक इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के पोर्टल up-tourismportal.in
के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

Express views

Recent Posts

सिटी सेंटर मॉल की लिफ्ट में फंसे लोग, दरवाजा तोड़कर सुरक्षित निकाला

बरेली। चौकी चौराहा स्थित सिटी सेंटर मॉल में रविवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच…

9 hours ago

पुलिस चौकी का उद्घाटन,एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने फीता काट कर किया क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

बरेली। जनपद के मीरगंज क्षेत्र में कानूनख व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा…

9 hours ago

बरखेड़ा में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

बरखेड़ा । आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी…

1 day ago

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,महिलाओं से कुंडल लूटने वाले 4 शातिर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

बरेली/बहेड़ी। थाना क्षेत्र में बीते 18 जून को महिलाओं से कुंडल लूटने की सनसनीखेज वारदात…

1 day ago

पीलीभीत: उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; गांधी स्टेडियम में कमिश्नर, डीएम व एसपी समेत हजारों ने किया योगाभ्यास

पीलीभीत।जनपद में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया…

1 day ago

तहसील और ग्रामीण चौपालों में मची 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम

बरेली/फरीदपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज फरीदपुर तहसील परिसर सहित ग्रामीण क्षेत्रों…

1 day ago