Advertisement

home

हैदरी दल का मास्टरमाइंड अकबर अली गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फैला रहा था फेक न्यूज

बरेली। थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हैदरी दल के नाम से सोशल मीडिया पर सक्रिय भड़काऊ पोस्ट व फेक न्यूज फैलाने वाले मास्टरमाइंड अकबर अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अकबर अली पुत्र इखलाक हुसैन मूल रूप से फतेहपुर (उ.प्र.) के ग्राम अवाजीपुर का रहने वाला है और वर्तमान में सौसर, जिला पांढुर्ना (मध्यप्रदेश) में रह रहा था।

अकबर अली ने इंस्टाग्राम पर haidaridal_official (लगभग 35 हजार फॉलोवर), team_haidaridal (1350 फॉलोवर), rashtriya_tv (144 फॉलोवर) समेत कई अकाउंट बनाए हुए थे। इसके अलावा वह Rashtriya Tv Official नाम से यूट्यूब चैनल और “हैदरी दल अधिकारी” नाम का व्हाट्सएप ग्रुप भी संचालित करता था। आरोपी सोशल मीडिया से विभिन्न घटनाओं के वीडियो उठाकर उन्हें एडिट कर फर्जी तरीके से पोस्ट करता था, जिससे लोग उन्हें असली खबर मान लें। इन पोस्ट्स के जरिए वह धार्मिक उन्माद फैलाने, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और महिलाओं की लज्जा भंग करने का प्रयास करता था।

पुलिस ने बताया कि पहले भी इन अकाउंट्स को रिपोर्ट कर बंद कराया गया था, लेकिन कुछ समय बाद इन्हें फिर से सक्रिय कर दिया गया। आरोपी लगातार नए पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था। थाना कोतवाली पर इस संबंध में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। साइबर सेल और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर बरेली से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

Express views

Recent Posts

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

16 hours ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

16 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

16 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

18 hours ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

18 hours ago

रास्ते पर गरमाई सियासत, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने खोला मोर्चा,डीएम से बोले, तत्काल हटे कब्जा

पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…

22 hours ago