Advertisement

home

गौरव गोस्वामी हत्याकांड के तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,तमंचा, कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात के तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। आरोपियों में से एक शेखर पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया, जबकि अन्य दो को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

मामला 10 सितंबर का है जब गौरव गोस्वामी निवासी विशारतगंज अपने भाइयों व दोस्तों संग होटल से लौटते समय सेटेलाइट चौराहे के पास ऑटो चालक अनस और उसके साथियों से भिड़ गए थे। इसी दौरान अभियुक्त बिहारी सोनकर की फायरिंग से गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी मौत हो गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर थाना बारादरी में अनस पुत्र लतीफ सहित आठ लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसओजी सहित तीन टीमें आरोपियों की तलाश में लगाई गईं। 12 सितंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि तीन आरोपी जनपद से भागने की फिराक में हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शेखर पुत्र रामप्रकाश यादव को 99 बीघा के पास घेर लिया। शेखर ने पुलिस पर फायर किया, लेकिन जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरी टीम ने अभियुक्त अनस पुत्र लतीफ और चंदन मौर्य को सुरेश शर्मा नगर से दबोच लिया।
अभियुक्त शेखर के पास से एक तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस (315 बोर) और एक ब्लैक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। घायल शेखर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अन्य अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Express views

Recent Posts

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

16 hours ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

16 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

16 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

18 hours ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

18 hours ago

रास्ते पर गरमाई सियासत, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने खोला मोर्चा,डीएम से बोले, तत्काल हटे कब्जा

पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…

22 hours ago