Advertisement

home

खाने को लेकर हुआ विवाद तो युवक नें चाकू से कर दी बहनोई की हत्या

बरेली । बहेड़ी थाना क्षेत्र मे मधुर मिलन बैंकट हाल मे खाने को लेकर मामूली कहा सुनी इतनी बढ़ गई कि एक युवक नें अपने खलेरे बहनोई के पेट पर चाकू से हमला करके उसकी हत्या कर दी। मृतक की भाई तहरीर पर पुलिस नें तीन आरोपियों को खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

दरअसल बहेड़ी के मोहल्ला नूरी नगर के अनवार के बेटे जलीस की बीती रात मधुर मिलन बैंक्विट हॉल में शादी थी, जिसमें उसका का पूरा परिवार शामिल था। वहां शानू उर्फ शोएब और जुनैद के बीच खाने को लेकर कहासुनी हो गई।जिसके बाद मौक़े पर मौजूद लोगो नें दोनों का बीच बचाव करा दिया.थोड़ी देर बाद जैसे ही मृतक शोएब बैंकट हाल से बाहर निकला तो जुनैद ने अपने भाई शकील और सगीर के साथ मिलकर शानू उर्फ शोएब पर चाकू से हमला कर दिया और मौक़े से तीनो फरार ही गए.मौके पर घायल शोएब परिवार वाले उसे इलाज के अस्पताल की तरफ दौड़े लेकिन रास्ते में मौत उसकी हो गई।
मृतक के भाई जुल्फिकार पुत्र मेहंदी हसन की तहरीर पर पुलिस नें जुनैद, शकील और सगीर पुत्र कदीर अहमद निवासी मोहल्ला नूरी नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिँह नें बताया है कि आज पुलिस को सूचना मिली कि जुल्फिकार पुत्र मेहंदी हसन अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह मे शामिल होने मधुर मिलन बैंकट हाल मे गए थे ।जहाँ पर जुल्फिकार के भाई शोएब का जुनैद शकील और सगीर पुत्रगण कदीर अहमद से झगड़ा हो गया जिसके बाद तीनो नें बैंकट हाल के बाहर शोएब को चाकू मार दिया। जिसमे अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस संबंध मे आरोपियों को खिलाफ बहेड़ी थाने मे मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपियों को तलाश मे पुलिस जुट गई है।

Express views

Recent Posts

जन्माष्टमी मेले में व्यापारियों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए उ.प्र.…

17 hours ago

देवहा नदी किनारे नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बरखेड़ा पुलिस

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद में बुधवार को देवहा नदी के किनारे नर कंकाल…

17 hours ago

दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, गर्भपात के लिए दबाव डालने की शिकायत

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के…

17 hours ago

पीलीभीत :सपा की कमान धर्मेश गंगवार के हाथ, जगदेव सिंह जग्गा की जगह मिली जिम्मेदारी

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन की कमान बदलते हुए धर्मेश गंगवार को नया…

18 hours ago

लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को पशुओं का टीकाकरण

बरखेड़ा,पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को…

19 hours ago

रास्ते पर गरमाई सियासत, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने खोला मोर्चा,डीएम से बोले, तत्काल हटे कब्जा

पीलीभीत। गाटा संख्या 346 और 348 के रास्ते को लेकर अब मामला सियासी रंग लेता…

22 hours ago