Advertisement

home

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह सहित चार पर मुकदमा दर्ज, गौशाला में प्रधान पुत्र से मारपीट और रंगदारी की मांग का आरोप

मोहित जौहरी@express views

पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत पंडरी की गौशाला में प्रधान पुत्र से मारपीट और 20 हज़ार रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी और ग्रामीणों में आक्रोश है।

प्रधान पुत्र कमल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गौशाला में एक गौवंश की मृत्यु होने पर अगले दिन उसकी अंत्येष्टि कर दी गई थी। इसी दौरान काले रंग की कार से पहुंचे यशवंत सिंह अपने साथियों गोपाल शर्मा, शैली उर्फ जौली गुप्ता और गौरव राणा के साथ गौशाला में घुस आए।

आरोप है कि आते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और 20 हज़ार रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर आरोपियों ने कमल कुमार के साथ लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने धमकी दी कि “पैसे नहीं दोगे तो फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवा देंगे।”

सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने गौशाला का निरीक्षण किया और सब कुछ ठीक पाया। इससे यह स्पष्ट हो गया कि प्रधान पुत्र को केवल दबंगई दिखाकर मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित करने की कोशिश की गई।

ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना बेहद शर्मनाक है क्योंकि जिस संगठन का नाम हिंदू रक्षा के लिए है, उसी संगठन के जिला अध्यक्ष पर गौशाला में घुसकर रंगदारी मांगने और प्रधान पुत्र को पीटने का गंभीर आरोप लगा है।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर यशवंत सिंह सहित चारों नामजद आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 352, 115(2) और 351(3) मुकदमा दर्ज किया है।

 

Express views

Recent Posts

दवा लेने गई 19 वर्षीय युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप

बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय  युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने…

17 hours ago

युवक ने लगाई फांसी, मेले गए थे भाई और ड्यूटी पर थे होमगार्ड पिता, मौत से पसरा मातम

बरखेड़ा/पीलीभीत।बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम भोपतपुर में मंगलवार शाम एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां…

17 hours ago

ई-रिक्शा चोरी की मामले में एक अभियुक्त व एक बाल अपचारी ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार

​पूरनपुर (पीलीभीत)।पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत…

18 hours ago

छीनेती के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों के पास से छीने हुए कुंडल बाइक और तमंचा बरामद

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र में मंदिर जा रही महिला…

1 day ago

धूमधाम से निकली विशाल गणेश शोभायात्रा, गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में कस्बे में…

2 days ago

धूमधाम से संपन्न हुआ तीन दिवसीय जन्माष्टमी मेला

  बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं मेले…

2 days ago