बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र मे फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर देर रात फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने रिटायर्ड सीओ विजिलेंस जगदीश पाटनी के घर फायरिंग की। वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
घटना के बाद जगदीश पाटनी ने एसएसपी बरेली अनुराग आर्य से मुलाकात कर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
एसएसपी बरेली अनुराग आर्य का कहना है कि घटना गंभीर है और पुलिस की टीमें हमलावरों को पकड़ने के लिए काम कर रही हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…